Skip to content

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का बड़ा एक्शन , 6 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Big action by Police Commissioner Swapan Sharma, 6 police officers dismissed
Big action by Police Commissioner Swapan Sharma, 6 police officers dismissed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर मिल रही है कि अनुशानहीनता के चलते पुलिस कमिश्नर जालंधर द्वारा 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जिन 6 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें एक अपनी डयूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था, जबकि 5 कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कैनेडा व आस्ट्रेलिया गए थे और अपनी छुट्टी का समय खत्म होने के बाद निर्धारित समय पर वापस आने में असफल रहे। पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला विभाग द्वारा पूरी जांच करने के बाद लिया गया है। इन 6 अधिकारियों को प्रोटोकोल की उल्लंघना करने और पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करने में दोषी पाए जाने पर उक्त एक्शन लिया गया है। [metaslider id=25498]