Skip to content

फंदे पर लटका मिला आरपीएफ की महिला कांस्टेबल का शव, शरीर पर मिले निशान

Businessman dies after falling from fifth floor in Jalandhar Heights
Businessman dies after falling from fifth floor in Jalandhar Heights
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि रेलवे कालोनी में आर.पी.एफ. की महिला कांस्टेबल ने फंदा लगा कर जान दे दी। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतका की पहचान अनीशा (24) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली थी। अनीशा का पति भी उसी के साथ रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का ही लग रहा है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर से महिला का शव बरामद किया। क्राइम सीन की जांच में किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। अनीशा के पति अंकुर कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्य कोई बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id=25498]