Skip to content

जालंधर में आज किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर राहत भरी खबर आई सामने

Relief news came out today regarding the strike organized by farmers in Jalandhar.
Relief news came out today regarding the strike organized by farmers in Jalandhar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आपको बता दे किसानों ने आज गन्ने की कीमतों में बढ़ौतरी को लेकर जालंधर-लुधियाना हाईवे धरना लगाकर जाम कर दिया था। जिसके चलते शाम होते-होते शहर व नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। इसके चलते पीएपी से लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन तक लगभग 2 किलोमीटर मार्ग में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। वाहन सड़कों पर चलने की जगह रेंगते हुए नजर आए और लोग बेबस। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था, लेकिन बावजूद इसके लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीँ अब किसानों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसानों को कल बुधवार को सरकार के साथ मीटिंग का समय मिल गया है। जहां तक बात धरने की है, तो धरना फिलहाल जारी है और किसान नेता इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक वह जालंधर लुधियाना हाईवे को नहीं खोलेंगे। आपको बता दे किसानों ने जालंधर से फगवाड़ा की ओर जाने वाला मुख्य हाईवे बंद कर रखा है। वहीं सरकार और प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रहा है कि किसी तरह यह धरना रात खत्म करवाया जाए। किसानों का कहना है कि अगर सरकार से बात सफल होती है तो धरना हटा लिया जाएगा। [metaslider id=25498]