Big News : जालंधर के पॉश एरिया में Zomato डिलीवरी ब्वॉय से लूट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेस-2 में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ लूट हो गयी। मिली खबर के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने डिलीवरी बॉय के सिर पर वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं उसकी जेब में दो दिन की कलेक्शन 5 हजार रुपए भी लेकर फरार हो गए। घायल युवक को तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक घायल युवक की पहचान सोनी निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह काफी समय से जोमैटो में काम कर रहा है। उसने बताया कि आज जब वह अर्बन एस्टेट फेस-2 जा रहा था तो रास्ता पूछने के लिए वह रुका। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार लुटेरा आए और उससे बहस करने के बाद उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।
[metaslider id=25498]