Skip to content

हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से युवक की मौत, एक्टिवा पर पाइप लेकर जा रहा था, टच होते ही हुआ धमाका

Young man died after coming in contact with high tension wires, was carrying a pipe on Activa, explosion occurred as soon as it touched it
Young man died after coming in contact with high tension wires, was carrying a pipe on Activa, explosion occurred as soon as it touched it
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में चंडीगढ़ रोड के पास व्यक्ति की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम मुरारी है। बताया जा रहा है सोमवार देर शाम मुरारी पर्दे टांगने वाला पाइप खरीदने गया था। उसके साथ एक्टिवा पर 3 बच्चे भी थे। लोहे की पाइप खरीद कर जब वह सड़क पार करने लगा तो हाईटेंशन तारों की ऊंचाई कम होने के कारण पाइप तारों से टकरा गई। जोरदार धमाके के बाद मुरारी तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण वह कई फीट दूर जाकर गिरा। वहीँ गनीमत रही कि मुरारी के साथ तीनों बच्चे बच गए। घायल अवस्था में मुरारी को तुरंत लोगों ने प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। लेकिन उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की। [metaslider id=25498]