जालंधर के Thind Eye Hospital के डाक्टरों के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर, 18 अक्तूबर : खबर है कि जालंधर के थिंड आई अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की आंख की रोशनी चली गई।
माडल टाउन में स्थित Thind Eye Hospital के बाहर देर शाम भारी हंगामा शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला मरीज कांती देवी की आंख की रोशनी चली गई। जिससे गुस्से में आए परिजनों ने अस्पताल को घेर लिया है तथा अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।
कांता ने बताया कि उसकी आंखों में सफेद मोतियाबिंद था। इसके इलाज के लिए Thind Eye Hospital में जांच करवाया और आपरेशन करवाया गया। परिजनों का कहना है कि भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बावजूद न तो उनके मरीज का सही तरह से इलाज हुआ है और न ही उनकी आंखों की रौशनी लौटी है, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर ही मोर्चा खोल दिया है। उधर, सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया है।
[metaslider id=25498]