Skip to content

जालंधर से AAP विधायक शीतल अंगुराल पर हाईकमान सख्त, जारी किया कारण बताओ नोटिस- सूत्र

High command strict on Jalandhar AAP MLA Sheetal Angural, issued show cause notice - Sources
High command strict on Jalandhar AAP MLA Sheetal Angural, issued show cause notice - Sources
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : मुकेश सेठी की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत के बीच अहम घटनाक्रम घटित हुआ है। जालंधर से AAP विधायक शीतल अंगुराल द्वारा फेसबुक पर लाइव होकर नाम लिए बिना सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ जमकर बयानबाजी करना महंगी पड़ सकती है , मिली जानकारी अनुसार हाईकमान ने शीतल अंगुराल पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि यह जानकारी सूत्रों से प्राप्त है और अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है। बता दे कि अपने बेहद करीबी आप नेता मुकेश सेठी की गिरफ्तारी के बाद विधायक शीतल अंगुराल भड़क उठे और फेसबुक पर लाइव होकर नाम लिए बिना सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। करीब आधे घंटे की वीडियो में शीतल अंगुराल ने कहा कि लोकसभा सीट जिताने के लिए उन्होंने सभी गिल-शिकवे दूर कर सांसद का साथ दिया लेकिन आज वह उनके करीबियों को टारगेट कर रहे हैं तथा पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके रिश्तेदारों तक पर केस दर्ज करवाए गए लेकिन वह कुछ नहीं बोले मगर अब मुकेश सेठी को गलत केस में फंसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष शुरू हो गया है और वह मुकेश सेठी के साथ खड़े हैं। [metaslider id=25498]