Skip to content

जालंधर की 2 लड़कियों ने आपस में करवाया विवाह, सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंची हाईकोर्ट

2 girls from Jalandhar got married to each other, reached High Court demanding security
2 girls from Jalandhar got married to each other, reached High Court demanding security
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर की रहने वाली 2 लड़कियों ने आपस में विवाह करवाया और सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंची है। मिली जानकारी अनुसार लड़कियों ने खरड़ (मोहाली) के गुरुद्वारे में विवाह रचाया और सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गईं। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका का निपटारा करते हुए जालंधर के एस.एस.पी. को दोनों को पुलिस प्रोटैक्शन देने और उनकी स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। याचिका में बताया गया कि वे एक-दूसरे को पसंद करती हैं और एक साथ जीवन व्यतीत करना चाहती हैं जिसके चलते उन्होंने 18 अक्तूबर को खरड़ के गुरुद्वारे में विवाह रचाया है। विवाह के बाद से ही उन्हें परिजनों की ओर से धमकियां मिल रही हैं जोकि इस विवाह के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उनकी स्वतंत्रता को छीना जा रहा है। [metaslider id=25498]