Skip to content

ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में पंजाब के DGP का SHO नवदीप सिंह पर सख्त एक्शन

Supreme Court gives big verdict regarding SHO Navdeep Singh in Dhillon brothers suicide case
Supreme Court gives big verdict regarding SHO Navdeep Singh in Dhillon brothers suicide case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि पंजाब के DGP गौरव यादव ने ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में SHO नवदीप सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। इस सुसाइड केस में नामजद होने के बाद फरार चल रहे जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व प्रभारी नवदीप सिंह को DGP ने तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। वहीँ इससे पूर्व पिछले कल जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने नवदीप को फरार होने के बाद सस्पेंड कर दिया था। SHO के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद आज ढिल्लों ब्रदर्स का परिवार जश्नबीर का संस्कार करने के लिए भी मान गया और जश्नबीर का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर लोधी से शव लाने के बाद शाम को जालंधर मॉडल टाउन में गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट पर कर दिया गया। इससे पहले परिजनों ने कहा था कि जब तक SHO नवदीप गिरफ्तार नहीं होता और मानवजीत की डेड बॉडी नहीं मिल जाती वह जश्नबीर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। [metaslider id=25498]