Skip to content

Jio AirFiber: रिलायंस जियो ने पेश किया बिना केबल के हाई-स्पीड इंटरनेट, साथ में उठाये टीवी चैनल का फायदा

Jio AirFiber: Reliance Jio introduces high-speed internet without cable, along with the benefit of TV channels
Jio AirFiber: Reliance Jio introduces high-speed internet without cable, along with the benefit of TV channels
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
Jio AirFiber : आपको बता दे रिलायंस जियो की ओर से बिना केबल के हाई-स्पीड इंटरनेट सपोर्ट वाला वायरलेस डिवाइस पेश किया गया है।पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान आकाश अंबानी ने एक वायरलेस इंटरनेट के तौर पर जियो एयरफाइबर की घोषणा की थी, जिसे 19 सितंबर 2023 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आज हम आपको जियो एयरफाइबर के बारे में बताने जा रहे हैं। रिलायंस के अनुसार JioAirFiber एक ऐसा वायरलेस डिवाइस है जिसे लेने के बाद इसको प्लग इन करना होगा और फिर चालू करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके घर में एक निजी वाई-फाई हॉटस्पॉट होगा, जो ट्रू 5जी का यूज करके अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने का काम करेगा। इसके कनेक्शन के लिए किसी तरह की केबल या तार की जरूरत नहीं होगी। आप वाईफाई के अलावा डिजिटल टीवी चैनल और OTT ऐप्स का भी फायदा पा सकेंगे। Jio AirFiber Availability in India अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे जियो ने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान पेश किए हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, जो 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस स्पीड के हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 599 रुपये है। इस प्लान के साथ 30 एमबीपीएस स्पीड से इंटरनेट मिलता है। आप जियो एयरफाइबर को व्हाट्सएप के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 60008-60008 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।इसके बाद आपको व्हाट्सएप जियो के ऑफिशियल नंबर से कांटेक्ट किया जाएगा।यहां से आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके JioAirFiber सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करें।इसके बाद आप जियो एयरफाइबर की कनेक्शन बुक कर पाएंगे। आप चाहें तो व्हाट्सएप के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (www.jio.com) या नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर भी JioAirFiber का कनेक्शन बुक करवा सकते हैं। [metaslider id=25498]