Skip to content

जालंधर के युवक की हिमाचल में भागसूनाग वाटरफॉल के करीब पानी में बहने से मौत

Jalandhar youth dies after being swept away in water near Bhagsunag Waterfall in Himachal
Jalandhar youth dies after being swept away in water near Bhagsunag Waterfall in Himachal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : दुखद खबर है कि जालंधर से हिमाचल घूमने गए युवक की धर्मशाला में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह धर्मशाला के मैक्लोडगंज से ऊपर स्थित भागसू नाग वाटरफॉल के करीब नहाने के लिए दोस्तों संग पानी में उतरा था। इसी दौरान वह पानी के साथ बह गया। युवक के बहने का वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल SDRF ने युवक का शव घटनास्थल से 100 मीटर नीचे बरामद कर लिया है। मरने वाले युवक की पहचान जालंधर निवासी पवन कुमार (32) नजदीक राकेश टैंट हाउस के तौर पर हुई है। मृतक के दोस्त अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी धर्मशाला घूमने आए हुए थे। वे सभी भागसू नाग वाटरफॉल से नीचे नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ गया और बहाव काफी तेज हो गया। उससे पहले 2 दोस्त सुरक्षित नाले से निकल दूसरे कोने में पहुंच गए, लेकिन जब पवन पानी में उतरा तो वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में बह गया। [metaslider id=25498]