Skip to content

जालंधर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस को दी गई ई-चालान मशीनें

Traffic rule breakers are no longer in trouble in Jalandhar, e-challan machines given to police
Traffic rule breakers are no longer in trouble in Jalandhar, e-challan machines given to police
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। व्हीकल का चालान कटने पर अब जुर्माने का भुगतान कोर्ट में नहीं बल्कि मौके पर ही करना पड़ेगा। बता दे जालंधर शहर में ट्रैफिक रुल उल्लंघन करने पर अब ई-चालान होगा। जिसके तहत अब चालान पुलिस कोर्ट में नहीं भेजेगी बल्कि मौके पर ही अपराध करवाने वाले से जुर्माना ऑनलाइन वसूलेगी। शहर में तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को पंजाब ट्रैफिक एडीजीपी एएस रॉय ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को 30 ई-चालान करने वाली पॉज मशीनें आवंटित की हैं। एडीजीपी एएस रॉय ने पंजाब के सभी जिलों में मशीनों के वितरण के बाद वर्चुअल मीटिंग भी की। एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में ट्रैफिक स्टाफ के जोन प्रभारी और ट्रैफिक स्टाफ के समूह प्रभारी इस बैठक में शामिल हुए। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मशीनों का वितरण हो जाने के बाद अब ई-चालान शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी कोर्ट में चालान के लिए जाने की बजाय मौके पर ही ई-पेमेंट की सुविधा मिलेगी। एडीसीपी ट्रैफिक जालंधर कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि ई-चालान वक्त की मांग भी है। विभाग हाईटेक हो चुका है। चालान की कॉपियों में चालान काटने पर समय बहुत खराब होता था। उन्होंने कहा यदि किसी के पास मौके पर गूगल-पे, एटीएम कार्ड आदि नहीं है तो मैन्युअल चालान की भी साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि 15-20 दिनों के भीतर ट्रेनिंग सेशन पूरा होते ही शहर में ई-चालान को शुरू कर दिया जाएगा। मशीन में कैमरे से सारी रिकॉर्डिंग होगी। [metaslider id=25498]