Skip to content

जालंधर के पुलिस थाना नंबर-8 में मचा हड़कंप , मुंशी के कमरे में घुसा सांप

There was a stir in police station number-8 of Jalandhar, a snake entered the scribe's room
There was a stir in police station number-8 of Jalandhar, a snake entered the scribe's room
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर के पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंशी के कमरे में एक बड़ा सांप घुस आया। वह मुंशी की कुर्सी के पीछे खिड़की से AC के पास ग्रिल में से घुस रहा था। जब इसने AC पर पहुंच कर फन फैला लिया तो सभी का ध्यान उस तरफ गया और थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले तुरंत लंबा डंडा लेकर आए और उसे भगाने लगे। पुलिस वालों ने सांप को मारने की बजाय उसे डंडे से जहां से वह घुस रहा था, उसी रास्ते से उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह कहीं चला गया।पुलिस स्टाफ का कहना है कि मालखाने का कबाड़ (केस फाइलें) खुले में पड़ी हुई हैं और वहां पर काफी घास भी है। अक्सर इस घास में सांप घूमते रहते हैं। बारिश में इनके बिलों में पानी भर जाने पर यह बाहर आ जाते हैं। इसी का परिणाम है कि आज भी सांप मुंशी के पीछे लगी खिड़की पर लटक कर चढ़ गया। [metaslider id=25498]