जालंधर में शनिवार को 80 फीट गहरे बोरवेल में फंसा व्यक्ति , 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने पर भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर के लिए बनाए जा रहे 80 फीट गहरे बोरवेल में शनिवार को व्यक्ति फंस गया। उसे निकालने का प्रयास जारी है। बता दे 24 घंटे से ज्यादा टाइम बीत चुका है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसकी तलाश कर रही हैं। व्यक्ति की पहचान सुरेश (30) के रूप में हुई है। मशीनों की मदद से करीब 60 फीट तक मिट्टी की खुदाई की जा चुकी है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेश मशीन ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरा था। वह अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी लेकर गया था, जब वह ऊपर आने लगा तो मिट्‌टी उस पर आकर गिरी। अधिकारियों का कहना है कि सुरेश के पास सिलेंडर में 18 घंटे का बैकअप था। अब ऑक्सीजन होने की संभावना न के बराबर लग रही है।
बता दे इस घटना की सूचना पर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया था। जब सफलता हाथ नहीं लगी तो NDRF की टीम को सूचना दी गई। रात करीब 2 बजे टीम पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद फ्लाईओवर बनाने के लिए लगी 5 JCB मशीनों को मौके पर बुलाया गया। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मिट्‌टी हटाने का काम किया जा रहा है। अभी तक सुरेश का पता नहीं चल पाया है।
[metaslider id=25498]