Skip to content

सांसद सुशील रिंकू ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया , खुद को जंजीरों में जकड़ा

MP Sushil Rinku demonstrated against the central government in a unique way, chained himself
MP Sushil Rinku demonstrated against the central government in a unique way, chained himself
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। बता दे दिल्ली में संसद भवन के बाहर रिंकू धरने पर बैठे हैं। सदन में दिल्ली सेवा बिल की कापियां वेल में आकर फाड़ने के कारण उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है। शुक्रवार को उन्होंने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो...आजाद के नारे लगाए। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर भीम राम अंबेडकर की मूर्ति के आगे जाकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के संविधान कानून को गुलामी की जंजीरों में जकड़ रखा है। देश में एक ऐसी सरकार है जो न संविधान को मानती है और न ही देश की सुप्रीम न्याय व्यवस्था में ही विश्वास रखती है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न मानकर अपनी सभी नियमों कानूनों को छींके पर टांग कर मनमर्जी से काम कर रही है। सुशील रिंकू जब संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां पर राहुल गांधी भी आए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। राहुल गांधी सुशील रिकूं के पास आए और उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान दूसरे दलों के सांसद भी रिंकू के पास आकर उनके प्रदर्शन को देख रहे थे। [metaslider id=25498]