Skip to content

जालंधर में खुले पहले वूमेन फ्रेंडली शराब ठेके की विरोध के बाद हुई किरकिरी

jalandhar-woman-friendly-liquor-shop-controversy-closed-after-political-social-organizations-protest
jalandhar-woman-friendly-liquor-shop-controversy-closed-after-political-social-organizations-protest
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास खुली पंजाब की पहली महिला वाइन शॉप (वूमेन फ्रेंडली शॉप) भारी विरोध होने के बाद बंद करनी पड़ी। मिली जानकारी अनुसार इस वाइन शॉप को लेकर हुई किरकिरी के बाद सरकार ने तुरंत ताला लगाने के आदेश दिए हैं। वूमेन फ्रेंडली शराब ठेका खुलने बाद इसका जहां राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया था वहीं पर समाज सेवी संगठनों ने भी इसका विरोध किया था। वूमेन फ्रेंडली शराब ठेके की चौतरफा निंदा और विरोध के बाद राज्य के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने वाइन शॉप का शटर डॉउन करने के आदेश दिए। विरोध के बाद ठेके के बाहर से वूमेन फ्रेंडली शॉप के बोर्ड और लिखावट हो भी हटा दिया गया है। [metaslider id=25498]