Skip to content

सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Independence Day celebrated at Sarvhitkari Keshav Vidya Niketan Jalandhar
Independence Day celebrated at Sarvhitkari Keshav Vidya Niketan Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज के उपरांत वहां पर राजेन्द्र जी (प्रांत के संगठन मंत्री), श्री मनीष जी(ज्वाइंट मैनेजर सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन केशव विद्या निकेतन जालंधर), विजय ठाकुर जी (प्रांत के वित सचिव), श्री करण जी, श्री अखिलेश्वर जी, श्री रविंदर जी, श्री नरेंद्र शर्मा जी, श्री दिनेश परमार जी (एक्जीक्यूटिव मैंबर), श्री राजेश गुलाटी जी (एक्जीक्यूटिव मैंबर), श्री साहिल भंडारी जी(एक्जीक्यूटिव मैंबर) ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस जी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं जन गण मन गाया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया और इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति पेश की। सीनियर विंग छात्रों ने भंगड़ा एवं गिद्दा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी कविता एवं देश भक्ति के गीतों पर नृत्य पेश किया। शिशु वाटिका इंचार्ज चनप्रीत जी ने अपनी कविता के माध्यम से देश भक्ति के भाव को सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राजेंद्र जी ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया और बच्चों में देश भक्ति की भावना को जागृत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस जी ने भी आए हुए मान्यवर का स्वागत किया एवं बच्चों एवं आचार्य को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।अंत में बच्चों को हलवा वितरित किया गया। [metaslider id=32210]   [metaslider id=25498]