Skip to content

गूगल ने Play Store से 43 मोबाइल एप हटाए , जानिए जानकारी

Google removed 43 mobile apps from Play Store, know details
Google removed 43 mobile apps from Play Store, know details
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
टेक्नोलॉजी न्यूज़ : गूगल ने प्ले-स्टोर से 43 ऐसे मोबाइल एप हटा दिए हैं जिनमें मैलवेयर या वायरस थे। इन एप्स को कुल 2.5 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। मिली जानकारी अनुसार इन एप्स पर गूगल प्ले डेवलपर पॉलिसी के उल्लंघन का भी आरोप है। McAfee ने अपनी रिपोर्ट में इन एप्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा ये एप्स फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी विज्ञापन दिखा रहे थे। स्क्रीन बंद फोन पर भी विज्ञापन दिखाने से बैटरी तेजी से खत्म होती है और यूजर्स को भी परेशानी होती है। इसके अलावा डाटा लीक का भी खतरा रहता है। जिन 43 एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है उनमें TV/DMB प्लेयर, Music डाउनलोडर और न्यूज एंड कैलेंडर एप्स शामिल हैं। अधिकतर एप्स मीडिया स्ट्रीमिंग हैं। इन एप्स पर फ्रॉड गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप है। [metaslider id=25498]