AC वाला हेलमेट, इसे पहनकर गर्मी से मिलेगी राहत , देखें वीडियो
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : ट्रैफिक पुलिस के लिए गर्मी के मौसम में कई घंटे हेलमेट पहनना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब ऐसे हेलमेट सामने आये है जिनमें एसी फिट है।अब हेलमेट पहनने पर गर्मी और पसीने आने की समस्या हल होगी। एसी वाले यह नए हेलमेट सामान्य हेलमेट से वजन में भी कुछ बेहद हल्के हैं। जिससे इन्हें ड्यूटी ऑवर पर आठ घंटे से अधिक पहनने में दिक्कत भी नहीं होगी।
https://twitter.com/sanghaviharsh/status/1692495444763709505?s=20
हाल ही में सोशल मीडिया पर इन एसी वाले हेलमेट के वीडियो और फोटो वायरल हुई हैं। फिलहाल गुजरात पुलिस ने यह हेलमेट ट्रायल के लिए खरीदे हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी चौराहों पर इन्हें पहनकर काम कर रहे हैं।
गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हेलमेट बैटरी से काम करते हैं। इनकी बैटरी इसमें अलग से मिलती है, जिसे पहनने वाला उसे कमर में अटैच करता है। इसका बैटरी बैकअप आठ घंटे का है।
[metaslider id=25498]