Skip to content

फगवाड़ा में परिवार ने पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण निगला जहर

Family swallows poison due to money transaction dispute in Phagwara
Family swallows poison due to money transaction dispute in Phagwara
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि कपूरथला जिला के शहर फगवाड़ा के साथ लगते गांव संगतपुरा में पैसे के लेनदेन को लेकर एक परिवार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पहुंचाया। अस्पताल में हरदीप सिंह (41) की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि हरदीप की मां कुलदीप कौर (77), पत्नी रुचि (38), बेटी रूबानी (12) और नव (9) की हालत में सुधार है। सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉक्टरों ने हरदीप की हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया है। हरदीप की पत्नी रुचि जसवाल ने बताया कि उनका कोई पैसे का लेनदेन था, जिस संबंध में पुलिस घर पर आई थी। इसके बाद देर रात करीब साढ़े दस बजे सभी परिवार के सदस्य इकट्ठा बैठे और सभी ने जहर लेकर निगल लिया। इस बीच यह भी पता चला है कि हरदीप की पत्नी कहीं प्राइवेट नौकरी करती है और खुद वह लोगों को विदेश भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट का काम करता है। किसी कबूरबाजी के खेल में जो उसने लोगों से पैसे लिए थे वह कहीं फंस गए। लोग उसे बार-बार पैसे वापस करने के लिए परेशान कर दबाव बना रहे थे। इसी दौरान यह मामला थाने तक पहुंच गया और परिवार ने जहर निगल लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। [metaslider id=25498]