Skip to content

BIG NEWS : जालंधर के सांसद सुशील रिंकू को लोकसभा के मानसून सत्र के पूरे सेशन के लिए सस्पेंड किया गया

Punjab government cuts security of MP Sushil Rinku
Punjab government cuts security of MP Sushil Rinku
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के सांसद सुशील रिंकू को लोकसभा के मानसून सत्र के पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सुशील रिंकू के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ने यह फैसला लोकसभा में भाजपा और भाजपा के समर्थक दलों के लाए गए प्रस्ताव के बाद लिया है। रिंकू ने लोकसभा में दिल्ली को लेकर आए बिल का विरोध किया था और वेल में जाकर बिल की कापियां फाड़ी थीं। दरअसल लोकसभा में आज दिल्ली में AAP सरकार और केंद्र के बीच चल रहे विवाद को लेकर बिल लाया गया था। जिसमें अफसरशाही पर केंद्र सरकार के नियंत्रण का फैसला लिया गया है।सुशील रिंकू ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर हमला है। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। दिल्ली की चुनी हुई सरकार से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। [metaslider id=25498]