Skip to content

जालंधर में नशेड़ियों ने कुत्ता घुमाने निकली लड़की को नशे का टीका लगा दिया

drug-addicted-boys-forcibly-injected-intoxicate-jalandhar-girl
drug-addicted-boys-forcibly-injected-intoxicate-jalandhar-girl
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आपको बता दे जालंधर में नशेड़ियों की घिनौनी करतू सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार यहां जनक नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशेड़ियों ने कुत्ता घुमाने निकली एक लड़की को नशे का टीका लगा दिया। इस घटना के बाद लोग सहम गए है। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता लड़की ने बताया कि नशे में धुत व मुंह ढके हुए 2 युवकों ने उसकी बाजू मरोड़ी और दूसरे ने बाजू में टीका लगा दिया। लड़की बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट कर भागी। गुस्साएं लोगों का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने लड़की को नशे का टीका लगाया वह उसे उठा कर ले जाने की फिराक में थे। वहीं मोहल्ले के लोगों ने 2 नशे के आदि युवकों को घेरा डाल कर पकड़ लिया और छित्तर परेड के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नशेड़ियों की वजह से घरों से निकलना मुश्किल हुआ पड़ा है। यदि कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो मारने के लिए दौड़ते हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]