Skip to content

कपूरथला में सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही पांच महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला , 2 की हुई मौत

An uncontrollable truck hit five women waiting for an auto on the roadside in Kapurthala, 2 died
An uncontrollable truck hit five women waiting for an auto on the roadside in Kapurthala, 2 died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
कपूरथला : बड़ी खबर है कि कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के नजदीक सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही पांच महिलाओं को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि, एक महिला के मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान 57 वर्षीय दविंदर कौर पत्नी हरटहल सिंह निवासी दशमेश नगर सैदो भुलाणा तथा 26 वर्षीय रमनदीप कौर पुत्री जसपाल सिंह निवासी आरसीएफ के रूप में हुई है। जबकि, जो महिलाएं बुरी तरह घायल हुई हैं। उनकी पहचान 37 वर्षीय अनुदत्ता व 20 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए RCF स्थित लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती करवाया। [metaslider id=25498]