थाना रामामंडी की पुलिस ने वाहनों लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को 7 बाइक और 2 एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद अन्य वाहनों को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरबंस लाल निवासी जोहला जालंधर, गुरजिंदर सिंह उर्फ रुथी पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी गांव ढिलवां और हरदीप पुत्र सतपाल निवासी थाना पतारा जालंधर चौगिटी के रूप में हुई है।
[metaslider id=25498]