Skip to content

जालंधर में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

Police flag march to maintain law and order in Jalandhar
Police flag march to maintain law and order in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल की देख रेख में ADCP सिटी 2 आदित्य, ACP सेंट्रल निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके श्रीराम चौक से पटेल चौक तक फ्लैग मार्च निकाला। ADCP आदित्य ने बताया कि जालंधर पुलिस शहर में शरारती तत्वों और लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला। हमने बाजारों में भी फ्लैग मार्च निकाला है। शहर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें। [metaslider id=25498]