Skip to content

फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप के पद से दिया इस्तीफा , नन ने लगाए थे रेप के आरोप

Franco Mulakkal resigns from the post of Jalandhar bishop
Franco Mulakkal resigns from the post of Jalandhar bishop
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि बलात्कार के आरोपों के बाद 2018 में पोप फ्रांसिस द्वारा अस्थायी रूप से कार्यमुक्त कर दिए गए बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप के पद से इस्तीफा दे दिया है। गिरजाघर के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुलक्कल पर एक नन ने बलात्कार का आरोप लगाया था। बलात्कार के आरोपों को लेकर केरल पुलिस द्वारा पूछताछ किये जाने के बाद सितंबर 2018 में बिशप को पोप फ्रांसिस ने डिकोसे को उनकी जिम्मेदारियों से अस्थायी रूप से मुक्त कर दिया था। हालांकि, बलात्कार के मामले में बरी कर दिये जाने के बावजूद मुलक्कल को गिरजाघर में नयी जिम्मेदारियां नहीं दी गई। नन ने मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय का रुख किया था। [metaslider id=25498]