Skip to content

एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

Air India flight made emergency landing due to engine failure
Air India flight made emergency landing due to engine failure
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
वर्ल्ड न्यूज़ : खबर है कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) जा रहे एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। प्राप्त जानकारी अनुसार विमान के इंजन में अचानक आई खराबी की वजह से फ्लाइट को रूस के मदान की ओर डाइवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार 6 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद उसे डायवर्ट करना पड़ा और रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। एअर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेबर्स समेत 232 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। [metaslider id=25498]