Skip to content

जालंधर : आप नेत्री को आया फ़ोन मंत्री का पीए बोल रहा हूँ,मुझसे बात किया करों चेयरमैन बनवा दूँगा

punjab-minister-fake-pa-fraudulently-offer-chairmanship-jalandhar-aap-women-leader
punjab-minister-fake-pa-fraudulently-offer-chairmanship-jalandhar-aap-women-leader
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आप आदमी नेत्री हरमिंदर कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कि हरमिंदर कौर को खुद को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पी ए बताने वाले एक आदमी ने चेयरमेन व टिकट का ऑफर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आप नेता हरमिंदर कौर को एक व्यक्ति का फ़ोन आता है और वह खुद को लालजीत भुल्लर का पी ए बताता है। उसने फ़ोन कर आप नेत्री को बात करते रहने के बदले चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया है।                                   हरमिंदर कौर ने इसकी पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को फ़ोन करने के बारे में भी पता चल गया है कि किस व्यक्ति ने उसको फोन किया है। लेकिन उन्होंने उसका नाम सबको बताने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लोगों से राय मांगी है कि नाम बताया जाए या नहीं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ़ोन करने वाला जालंधर नार्थ के आप नेता का कोई खासम खास बताया जा रहा है। महिला ने बताया कि 26 अप्रैल को ही मुझे 905*****86 नंबर से फोन आया कि और कहा कि वह मंत्री लालजीत भुल्लर का पीए बोल रहा है। वह मंत्री से बात करके उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट भी दिला देगा और चेरयमैन भी बनवा देगा। बस आप हमारे साथ बात करते रहा करो। [metaslider id=25498]