Skip to content

पंजाब सरकार ने लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को फिर से बसाने के लिए ऑफर दी

Punjab government offers to resettle homeless people in Latifpura
Punjab government offers to resettle homeless people in Latifpura
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब सरकार ने लतीफपुरा में उजाड़े गए लोगों को फिर से बसाने के लिए एक नई ऑफर दी है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह ने सरकार को एक प्रपोजल भेजी थी, जिस पर मुहर लग गई है। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने प्रपोजल दी थी कि यदि लतीफपुरा निवासी यदि बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट नहीं लेना चाहते तो सूर्या एनक्लेव में प्लाट दे दिए जाएं। धनाढ्य किस्म के लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कहा कि लतीफपुरा में पिछले साल दिसंबर में हाईकोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट की जमीन खाली करवाने के लिए डिमोलिशन की कार्रवाई की गई थी। वहां पर बहुत सारे धनाढ्य किस्म के लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ था, लेकिन वहां पर कुछ ऐसे लोगों के घर भी टूटे हैं जिनके पास कुछ नहीं था। संघेड़ा ने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार ने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट की ऑफर दी थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक और प्रपोजल सूर्या एनक्लेव में प्लाट की दी थी। जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है। उन्होंने लतीफपुरा के हाउस लेस हुए लोगों को अपील की है कि वह 15 दिनों के भीतर ट्रस्ट में आवेदन करें। ट्रस्ट ऑफिस के साथ डीसी ऑफिस में भी कर सकते हैं आवेदन उन्होंने कहा कि आवेदन डीसी दफ्तर में भी दिए जा सकते हैं। आवेदन आने के बाद डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी वेरिफाई करने के बाद लाभार्थियों को प्लाट देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना कोई भी व्यक्ति बिना छत के नहीं होना चाहिए उसे साकार किया जाएगा। लतीफपुरा के बेघर हुए लोगों को फ्लैट या प्लाट में से जो भी लेना चाहे वह उसकी आवेदन में ऑप्शन दें। [metaslider id=25498]