Skip to content

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति पर हमला कर की लूट , जाते हुए आरोपी अपना बाइक वहीं छोड़ भागा

Man attacked and robbed in Jalandhar, accused fled leaving his bike there
Man attacked and robbed in Jalandhar, accused fled leaving his bike there
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : थाना न :3 के अन्तर्गत पड़ते कोट किशन चंद अड्डा होशियारपुर चौक पर पैदल जा रहे व्यक्ति पर बाइक सवार युवक ने हमला कर दिया। वहीं घटना के दौरान जैसे ही लोग इकट्ठा होने शुरू हुए तो हमलावार बाइक वहीं छोड़कर वहां से फरार हो गया।घायल व्यक्ति की पहचान आशीष निवासी पुरियां मोहल्ले के रूप में हुई है।व्यक्ति ने बताया कि हमलावार उसका मोबाइल छीनकर और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना इलाके के थाना न :3 को दी गईं इस घटना की सूचना मिलने पर ए एस आई सतपाल मौके पर पहुंचे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति पर आशीष पर हमला करके फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि बाइक को कब्जे में ले लिया है और पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। [metaslider id=25498]