लुधियाना की RTA डॉ. पूनमप्रीत कौर ने स्कूली बसों पर कसा शिकंजा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : लुधियाना में सेफ स्कूल वाहन योजना के तहत रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) डॉ. पूनमप्रीत कौर ने स्कूली बसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले जगराओं में हुई PRTC बस और स्कूल बस में टक्कर के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग हरकत में आया है। आज सुबह से ही विभिन्न स्कूली बसों की चेकिंग की गई।
RTA पूनमप्रीत कौर ने बताया कि स्कूल बसों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 6 स्कूली बसें बिना दस्तावेज, बिना पासिंग और टैक्स पूरे न होने के कारण बंद की गईं। वहीं, 4 ओवरलोड टिप्परों को धारा 207 के तहत बंद किया गया है। इसके अलावा 3 अन्य स्कूल बसों के चालान किए गए। ये बसें ट्रैफिक नियमों के विपरीत चल रही थीं।
[metaslider id=25498]