LIVE : जालंधर लोकसभा उपचुनाव मतगणना : AAP वर्करों का जश्न शुरू, सुशील रिंकू 42 हजार वोटों से चल रहे आगे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। ताज़ा जानकारी अनुसार इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 42 हजार वोटों से आगे हो चुके हैं। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीँ आप उम्मीदवार रिंकू के घर पर भी वर्करों का जमावड़ा शुरू हो गया है।
अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें..
आम आदमी पार्टी- सुशील रिंकू 209500
कांग्रेस- कर्मजीत कौर चौधरी 168683
भाजपा- इंदर इकबाल अटवाल 107461
अकाली दल-बसपा- डॉ. सुखविंदर सुक्खी 97232
वहीँ कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह कड़ा मुकाबला था, लेकिन बाद में कांग्रेस जीत गई। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी उम्मीद है कि कांग्रेस जीत सकती है।
बता दे आदमपुर के कोंग्रेसी विधायक सुखविंदर कोटली को काउंटिंग सेंटर के बाहर रोका गया। उनके पास काउंटिंग एजेंट का कार्ड भी था। पुलिस व चुनाव आयोग की टीम ने उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते वे अंदर नहीं जा सकते। जिसके बाद विधायक कोटली काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
[metaslider id=25498]