Skip to content

जालंधर में लाइनमैन की बिजली की तारों से करंट लगकर मौत, फाल्ट ठीक करने चढ़ा था पोल पर

Lineman dies of electrocution in Jalandhar, had climbed on the pole to fix the fault
Lineman dies of electrocution in Jalandhar, had climbed on the pole to fix the fault
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के उपमंडल भोगपुर के तहत आते गांव लड़ोई में एक लाइनमैन की बिजली तारों से करंट लगकर मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि लाइनमैन 2 घंटे तारों पर लटका रहा और उसके शरीर से धुआं निकलता रहा. लेकिन सूचना के बावजूद उसे पोल से नीचे उतारने के लिए कोई नहीं आया। वहीँ गांव वालों ने कहा कि जिस लाइनमैन की मौत हुई है उसका नाम पवित्र सिंह (40) निवासी गांव भटनूरा लुबाना था। अक्सर इलाके में बिजली का फाल्ट पड़ने पर लोग पवित्र को अपने साथ ले जाते थे। शनिवार को भी लाइनों में कोई फाल्ट आ गया और वह उनसे ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। करंट लगने से वह तारों पर ही गिर गया और उनमें फंसा रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि पवित्र सिंह बिजली महकमे में ठेके पर कच्चा मुलाजिम था। जेई अमरजीत सिंह ने कहा कि फाल्ट आने पर जब पवित्र पोल पर चढ़ा तो पीछे से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई थी। पीछे से किसी ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। उन्होंने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id=25498]