Skip to content

बड़ी खबर : गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार हुआ ब्लास्ट , अब तक 5 लोग हिरासत में

Big news: Golden Temple blast happened for the third time in about 5 days, so far 5 people in custody
Big news: Golden Temple blast happened for the third time in about 5 days, so far 5 people in custody
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : बड़ी खबर है कि पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ है । मिली जानकारी अनुसार यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब बीती रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार तलाशी के बाद लंगर हॉल के पास की श्री गुरु रामदास सराय से एक कपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीँ तलाशी के दौरान सराय की CCTV फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की गई। इन्हें बरामदे में आते-जाते देखा जा सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों धमाका करने के बाद सराय के बरामदे में जाकर सो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने बम छत या खिड़की से फेंका था। इनसे पूछताछ के बाद सराय के 225 नंबर रूम से एक कपल को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है। दोनों गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था। [metaslider id=25498]