Skip to content

AAP सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को

AAP MP Raghav Chadha and Bollywood actress Parineeti Chopra's engagement on May 13
AAP MP Raghav Chadha and Bollywood actress Parineeti Chopra's engagement on May 13
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर मिल रही है कि AAP सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई को होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग सेरेमनी दिल्ली में होगी। हालांकि राघव या परिणीति में से किसी ने इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। दोनों को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर जरूर स्पॉट किया गया था, जहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। पिछले एक महीने में दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ लंच पर जा चुके हैं। कुछ दिन पहले दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में साथ देखे गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का परिवार पिछले कई दिनों से एक-दूसरे के टच में हैं। हालांकि वे अपने-अपने काम में व्यस्त थे, इसलिए तारीख के अनाउंसमेंट में समय लग रहा था। अब ये बात लगभग कन्फर्म हो गई है कि 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों सगाई कर लेंगे। [metaslider id=25498]