Skip to content

जालंधर में एक व्यक्ति से 2 लुटेरे मोबाइल छीनकर हो गए फरार

2 robbers absconded after snatching mobile from a person in Jalandhar
2 robbers absconded after snatching mobile from a person in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : थाना न:4 के अंतगर्त आते लवली स्वीट्स के पास एक व्यक्ति से 2 लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।पीड़ित राहुल निवासी भार्गव कैंप ने बताया कि वह रैनक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और वह मशीन लेने के लिए बीआर अंबेडकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया। फोन सुनने के बाद पीड़ित ने जैसे फोन जेब में दोबारा डाला। उसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे उसकी जेब से मोबाइल निकालकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पैदल होने के कारण वह बाइक सवार लुटेरे को पकड़ नहीं पाया। जिसके चलते झपटमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर वहां से फरार हो गए पीड़ित लड़के ने पास के थाना मे मामला दर्ज करवा दिया है . [metaslider id=25498]