Skip to content

जालंधर के इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 4 लाख रुपए की हुई लूट

Rs 4 lakh looted in broad daylight in Jalandhar's Indian Bank
Rs 4 lakh looted in broad daylight in Jalandhar's Indian Bank
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि महानगर जालंधर के सिविल लाइन में इंडियन बैंक की ब्रांच से एक लुटेरा कैश जमा करवाने आए बुजुर्ग से 4 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया है। बता दे लुटेरा खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग के पास आया और उसके भरे हुए वाउचर में गलती बताई। जमा करवाने की बात कहकर उसने कैश ले लिया और फरार हो गया। वहीँ लूट की पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रिकल के मालिक 80 वर्षीय विजय चोपड़ा सिविल लाइन के इंडियन बैंक की ब्रांच में रोजाना की तरह कैश जमा करवाने गए थे। बैंक में पहले से बैठे एक लुटेरे ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग से कहा कि आपने वाउचर ठीक नहीं भरा है। बुजुर्ग से कहा कि कैश दे दो वह काउंटर पर जमा करवा देगा। इसके बाद लुटेरा काउंटर पर जाने की बजाय सीधा बैंक का दरवाजा खोल कर फरार हो गया। जब तक बुजुर्ग विजय चोपड़ा ने शोर मचाया तब तक लुटेरा फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि वह बैंच में पिछले 40 सालों से आ रहे हैं। उनके साथ ऐसी घटना बैंक में पहली बार हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]