Skip to content

जालंधर के सर्राफा बाजार में विवाद सुलझाने गए प्रधान पर केमिकल फेंक लगाई आग

Pradhan, who went to settle the dispute in Jalandhar's jeweler market attari bazar, was set on fire by throwing chemical
Pradhan, who went to settle the dispute in Jalandhar's jeweler market attari bazar, was set on fire by throwing chemical
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि कि जालंधर में गिरवी गहनों के विवाद का फैसला करवाने आए जज नामक प्रधान पर सर्राफा बाजार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई । हमले में प्रधान बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है प्रधान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार प्रधान जिस पार्टी का फैसला करवाने आया था, उनके बंगाली नाम के व्यक्ति ने सोने चांदी के गहनों को पिघलाने वाला केमिकल उस पर डाल दिया। इसके बाद प्रधान को सबके सामने आग लगा दी। दूसरे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। बाद में लोगों ने केमिकल डालने वाले व्यक्ति को भी मौके पर ही पकड़ लिया। वहीँ मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद गिरवी रखे गहनों में सिर्फ 1500 रुपए को लेकर हुआ था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बंगाली ने फैसला करवाने आए प्रधान पर ही हमला कर दिया। [metaslider id=25498]