Skip to content

जालंधर में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, हो रहा था देह व्यापार का धंधा , 6 लड़कियां, 3 युवक काबू

Police raid in spa center in Jalandhar, prostitution was going on, 6 girls, 3 youths arrested
Police raid in spa center in Jalandhar, prostitution was going on, 6 girls, 3 youths arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में स्पा सेंटर में थाना 6 की पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी अनुसार एक लड़की की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने चुनमुन मॉल में स्पा सेंटर में छापामारी की और वहां से 6 लड़कियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। बता दे कि इस पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि चुनमुन मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर चलने वाले स्पा सेंटर में उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उसने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान ही स्पा मालकिन ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। लड़की ने कहा कि मालकिन ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। पीड़ित युवती ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि करीब डेढ़ माह पहले चुनमुन मॉल के स्पा सेंटर में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में मसाज के लिए आए एक व्यक्ति के आगे उसे परोस दिया गया। स्पा की मालकिन ने मसाज कराने आए व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़िता ने कहा कि परेशान होकर आज उसने स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी।जिसके बाद पुलिस ने यहां दबिश दी। [metaslider id=25498]