Skip to content

जालंधर में ‘गन कल्चर' के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 538 असलहा लाइसेंस रद्द

Strict action against 'gun culture' in Jalandhar, 538 firearms licenses canceled
Strict action against 'gun culture' in Jalandhar, 538 firearms licenses canceled
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर जिले में ‘गन कल्चर' के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 538 असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार व्यक्तियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की प्रशासन द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इन 538 लाइसेंसों में से 362 लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नैगेटिव पुलिस रिपोर्ट के कारण रद्द कर दिए गए हैं जबकि शेष 176 लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द किए गए हैं। लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण 101 असलहा लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह 25 मामलों में लाइसेंसधारी देश छोड़कर विदेश में रहते हैं, जबकि री-वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 50 मामलों में पुलिस रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है, इसलिए अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो सख्त कारर्वाई की जाएगी। किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यदि कोई अपने लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कारर्वाई की जाएगी। [metaslider id=25498]