होली के दिन जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में आज होली के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आपस में भिड़ गए और इस दौरान एक युवक ने अपने ही साथी पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दो लोगों को राऊंडअप कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है।
[metaslider id=25498]