Skip to content

विधानसभा में बोले विधायक रमन अरोड़ा जालंधर शहर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला

MLA Raman Arora said in the Vidhan Sabha that the historic decision of the government to give 58 mohalla clinics to Jalandhar city
MLA Raman Arora said in the Vidhan Sabha that the historic decision of the government to give 58 mohalla clinics to Jalandhar city
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा सड़क के लिए पैसे देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद:रमन अरोड़ा जालंधर : जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है। जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री साहब ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है। [metaslider id=25498]