Skip to content

जालंधर में 'आप' विधायक शीतल अंगुराल एक्शन में , लोगों को मिलने वाली सरकारी गेंहू की चोरी पकड़ी

In Jalandhar, AAP MLA Sheetal Angural caught stealing government wheat meant for people
In Jalandhar, AAP MLA Sheetal Angural caught stealing government wheat meant for people
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आज जालंधर में 'आप' विधायक शीतल अंगुराल का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने लोगों को मिलने वाली सरकारी गेंहू की चोरी पकड़ी है। उन्होंने अधिकारियों सहित एक गेहूं से भरे ट्रक को पकड़ा और ट्रक में लगभग 5 क्विंट्ल गेहूं कम पाई गई है। बता दे जालंधर के वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने दोपहर बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के इलाके रसीला नगर में खुद रेड की। सरकारी गेंहू आने से पहले शीतल अंगुराल अपने दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए व गेंहू से भरी बोरिया ट्रक से उतारी और उनका वजन तुलवाया जिस दौरान 500 किलो गेंहू कम निकली। विधायक ने तुरंत पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। विधायक शीतल ने कहा लोगों द्वारा उनको शिकायत बार-बार मिल रही थी जो सरकारी गेंहू उनको मिलती है उसमे गेंहू कम होती है। आज सरकारी गेंहू आने से पहले विधायक खुद पहुंचे और फूड सप्लाई के सरकारी अधिकारी को मौके पर बुलाकर गेंहू की जांच करवाई। जिसमे ये धांदली सामने आई है। [metaslider id=25498]