Skip to content

जालंधर में अकाली दल को लगा झटका, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल

Former MLA Jagbir Singh Brar joins Aam Aadmi Party
Former MLA Jagbir Singh Brar joins Aam Aadmi Party
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। खबर है कि जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक बार फिर से पार्टी बदल ली है। इस बार उन्होंने AAP का दामन थामा है। दल-बदल में माहिर माने जाते नेता जगबीर सिंह बराड़ ने एक फिर से अपनी पार्टी बदल ली है। अकाली दल छोड़ कर पीपीपी ज्वाइन किया। इसके बाद पीपीपी छोड़कर कांग्रेस में आए, फिर कांग्रेस छोड़ अकाली दल में आ गए। जालंधर कैंट से अकाली दल ने टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस के परगट सिंह से वे हार गए। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने फिर से पलटी मारी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। जगबीर बराड़ को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुरल समेत कई नेता मौजूद थे। [metaslider id=25498]