Skip to content

कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की

Congress announces candidate for bypoll to Jalandhar Lok Sabha seat in Punjab
Congress announces candidate for bypoll to Jalandhar Lok Sabha seat in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने स्वर्गीय सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को की है। बता दे संतोख चौधरी का इसी साल 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर नियमानुसार 6 महीने में उपचुनाव करवाना जरूरी है। छह महीने की अवधि जुलाई में पूरी हो रही है। उससे पहले ही कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारकर इमोशनल कार्ड खेल दिया है। [metaslider id=25498]