Skip to content

जालंधर में लिव-इन में रह रही महिला का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला

Body of woman living in live-in found in suspicious circumstances in Jalandhar
Body of woman living in live-in found in suspicious circumstances in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर में एक घर से संदेहास्पद परिस्थितियों में महिला का शव मिला है। मिली जानकारी अनुसार महिला संतोखपुरा के किराए के मकान में अपने दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी। शव रजाई में लिपटा हुआ था और बदबू आ रही थी। फिलहाल महिला का पार्टनर विनोद फिलहाल फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। अभी मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। मृतका के परिजनों का कहना है कि उसका तलाक हो चुका था और विनोद, जिसके साथ वह रहती थी, वह भी एक बच्चे का बाप है। विनोद का परिवार घोगड़ी में रहता है, जबकि वह महिला के साथ संतोखपुरा में रहता था। [metaslider id=25498]