Skip to content

जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने

The case of sacrilege of Sri Gutka Sahib came to the fore in Jalandhar.
The case of sacrilege of Sri Gutka Sahib came to the fore in Jalandhar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार तड़के एक युवक रामामंडी के बेअंत नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में घुस गया। कुछ देर वह वहां बैठा और फिर गुटका साहिब को उठा कर बाहर गली में आ गया। देखते ही देखते उसने पावन स्वरूप के अंग गली में बिखेरना शुरू कर दिए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने आरोपी युवक को रोका। लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की, हालांकि लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई भी की। इसके बाद उसे गली में एक पोल के साथ बांध और फिर जमकर पीटा। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वरिंदर पुत्र लेट भगवान सिंह निवासी गुरुनानक पुरा वेस्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान है जिसकी दवाई चल रही है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि वह अपनी माता हरदयाल कौर के साथ सिविल अस्पताल में टीका लगाकर आ रहा था। रास्ते में वह ऑटो से उतर गया और तल्हन गुरुद्वारा साहिब में चला गया। यहां से वह फिर दोबारा खजूरला के पास पहुंच गया जहां पुलिस ने परिवार से संपर्क कर उसे दोबारा वापस भेजा लेकिन वह रास्ता भटक गया और खेतों से होते हुए हवेली के पास पहुंचा। यहां एक गुरुद्वारा साहिब से उसने गुटका साहिब उठा लिया जिसे लेकर वह बेअंत सिंह इलाके के गुरद्वारा साहिब में पहुंच गया जहां उसने गुटका साहब के अंग बिखेर कर बेअदबी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। [metaslider id=25498]