Skip to content

पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने काजी मंडी में नशे के खिलाफ किया बड़ा सर्च ऑपरेशन

Police Commissioner Kuldeep Chahal did a big search operation against drugs in Qazi Mandi
Police Commissioner Kuldeep Chahal did a big search operation against drugs in Qazi Mandi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने नशे के खिलाफ काजी मंडी स्थित आसपास के इलाके व गालियां में भी भारी मात्रा पुलिस फोर्स ने रेड की है भारी मात्रा में  पुलिस बल देख इलाके में हड़कंप मच गया . इला के  को पूरी तरफ से छावनी की तरह तब्दील किया गया। इन इलाकों नशे की बिक्री हो रही है। जिसके चलते पुलिस ने दबिश दी है , पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे नशों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहने वाला काजी मंडी आज फिर एक बार चर्चा का विषय बन गया। जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने आज आला अधिकारियों और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ काजी मंडी में दबिश दी। आप को बता दें कि पुलिस कमिश्नर के साथ डीसीपी एडीसीपी, एसीपी थानों के प्रभारी और भारी पुलिस फोर्स काजी मंडी में पहुंची। जहां अलग-अलग घरों में सर्च किया गया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि नशों को रोकने के लिए आज यह सर्च अभियान चलाया गया है। जिसमे पुलिस कमिश्नर द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर वहां घरों में सर्च की गई। यह सर्च काजी मंडी सहित पास लगते इलाको में की गई है। जो इलाके नशों की बिक्री को लेकर बदनाम है वहां पर यह सर्च की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज कुल 29 घरों को निशनदेह किया गया है। जिन लोगो पर पहले से नशों को लेकर मामले दर्ज है। उन्हें आज पहल के आधार पर टारगेट कर सर्च किया जा रहा है। जालन्धर में भी ऐसे जितने भी इलाके है जो इस सब कार्यो को लेकर बदनाम है। वहां पर आगे भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।  [metaslider id=25498]