Skip to content

जालंधर के अमृत विहार में चली गोली , इलाके में दहशत का माहौल

Shooting in Amrit Vihar, Jalandhar, panic in the area
Shooting in Amrit Vihar, Jalandhar, panic in the area
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर में आज फिर गोली चली है। बता दे शहर में अराजक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी अनुसार आज अमृत विहार में गोली चली है। बताया जा रहा है यहां पर दो गुटों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी के बीच गोलियां चलीं। जिससे इलाके में दहशत है। लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से पत्थर ईंट चलने के दौरान ही करीब चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग दोनों तरफ से हुई। ये बात भी सामने आई है कि भागते हुए बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर घर जा रहे छात्रों को घेर लिया और उनका बाइक छीन ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन सूचना देने के बाद करीब डेढ़-दो घंटे बाद एडीसीपी-1 बलविंदर सिंह रंधावा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को घटना स्थल से 2 खोल भी बरामद हुए हैं। [metaslider id=25498]