Skip to content

जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन , कहा-मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

Congress protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to wrong policies of Modi government
Congress protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to wrong policies of Modi government
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर में कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ आज सर्किट हाउस के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गल नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा है। LIC और SBI को इन्वेस्टमेंट के नाम पर डुबोकर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र की मोदी सरकार के अपने करीबी चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अडाणी समूह में LIC और SBI जैसे सरकारी संस्थानों से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। उन्होंने इन संस्थानों को डुबोकर रख दिया। अडाणी की वजह से LIC के 29 करोड़ पॉलिसी धारक और SBI के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रभाव पड़ा है। इस मौके सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक एवं जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक एवं जला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। [metaslider id=25498]